Breaking News

बेलूड़ प्रवेश फोरम प्रिव्यू की सातवीं मंजिल के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग, निवासियों ने खुद पाया काबू; कोई हताहत नहीं

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बेलूड़ स्थित प्रवेश फोरम प्रिव्यू बहुमंजिला आवासीय परिसर के एच ब्लॉक के स्टाफ क्वार्टर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर बाली फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई।

हालांकि, दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही आवासीय परिसर के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझा दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और आग पूरी तरह नियंत्रित होने की पुष्टि की।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई गैस सिलेंडर नहीं फटा। साथ ही, किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की भी खबर नहीं है।

इस संबंध में बाली फायर स्टेशन के परान चंद्र घोष ने जानकारी दी।

About editor

Check Also

बालीघाट स्टेशन के नीचे बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया, 20-25 मकान और दुकानें ध्वस्त

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●राष्ट्रीय राजमार्ग-116 के जर्जर अप्रोच ब्रिज के निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *