हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
●सालकिया के जालान बागेश्वर महादेव मंदिर (नया मंदिर) में देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही बात, देव दीपावली और सनातन धर्म के महत्व पर भी रखे विचार
हिंदुओं को अब मुक्ति का एहसास हो रहा है और इसका इजहार अलग-अलग तरीकों से सामने आ रहा है। भविष्य में हिंदुओं के लिए अलग राज्य भी बन सकता है। यह बात राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कही। मंगलवार शाम को सालकिया स्थित जालान मंदिर में गंगा आरती के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की।
इस दौरान स्वपन दासगुप्ता ने गुरु पूर्णिमा और सनातन हिंदू धर्म के बीच संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का सनातन हिंदू धर्म से विशेष जुड़ाव है। जिस तरह सिख समुदाय इस दिन को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है, उसी तरह हिंदू समुदाय भी देव दीपावली मनाता है।
उन्होंने कहा कि देव दीपावली जैसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हिंदू समाज अपनी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को अलग-अलग रूपों में अभिव्यक्त कर रहा है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal