Breaking News

सनातन हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, कोलकाता में 10 लाख लोगों के गीता पाठ की तैयारी: स्वामी चिदानंद सरस्वती

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

मंगलवार को उत्तर हावड़ा के नया मंदिर में आयोजित देव दीपावली के कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सनातन हिंदू धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में गोहत्या पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही गोपालन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। यह बहुत बड़ा कदम है। अन्य राज्यों को भी इस नीति का पालन करना चाहिए।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने आगे कहा कि वर्तमान में जिस तरह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सभी धार्मिक त्योहार मनाए जा रहे हैं, वैसा पहले देखने को नहीं मिला। पिछले छह महीनों में पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली में नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं, उसी तरह पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी भी मजबूती के साथ शासन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी बातचीत हुई है। आगामी दिसंबर महीने में कोलकाता में 10 लाख लोगों की भागीदारी से सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। उनके अनुसार, यह आयोजन सनातन धर्म के जागरण का एक बड़ा प्रतीक होगा।

About editor

Check Also

नशामुक्त युवा समाज के निर्माण का संदेश, हावड़ा में आयोजित हुआ विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। नशामुक्त समाज के निर्माण और राष्ट्र निर्माण में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *