U Tiwari
हावड़ा ः मुंडेश्वरी नदी पर एक कंक्रीट का पुल निर्माणाधीन है। लेकिन यह अभी तक पूरी तरह से नहीं बन पाया है। इसलिए लोग भाटार और घोड़बेरिया चितनन जाने के लिए बांस के बने तीन पुलों का प्रयोग करते थे। गुरुवार को नदी के तेज बहाव में मुंडेश्वरी नदी पर बने बांस के तीन पुल ध्वस्त हो गये. इससे भाटार और घोड़बेरिया चितनन दीपांचल का हावड़ा के मुख्य जमीन से संपर्क कट गया है. अब लोग नाव से खतरनाक ढंग से नदी पार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग चितनान द्वीप पर काम के सिलसिले में गये थे। जो वहीं फंस गए। निवासियों की शिकायत है कि उन्हें पूरे साल पानी में रहना पड़ता है। हालांकि, एक तृणमूल कार्यकर्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास से यहां पुल बनाया जा रहा है. इस पुल को भी ठीक कराया जायेगा. हम फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगे।
Check Also
हावड़ा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के बीच मारपीट का आरोप
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र झा समेत तीन के …
Baat Hindustan Ki Online News Portal