हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की ओर से शुद्ध संस्कृति के विकास और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हावड़ा के नेताजी सुभाष रोड स्थित भोला गिरि कलामंदिर, विश्वनाथ मिशन नर्सरी स्कूल में हुआ।
कार्यक्रम में गीत, कविता पाठ और सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इस दौरान सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला है। कार्यक्रम के बाद लगातार लोग फोन कर इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों को बार-बार आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने की इच्छा भी जताई है।
आयोजकों के अनुसार, लोगों की इस सकारात्मक प्रतिक्रिया से उनका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक बार फिर इसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के साथ लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
विशिष्ट आयोजक एवं संयोजक समीर भट्टाचार्य और हरप्रसाद भट्टाचार्य के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल हुआ।
Baat Hindustan Ki Online News Portal