Breaking News

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के प्रवासी श्रमिकों से घर लौटने की अपील की

Sonu jha

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को दूसरे राज्यों में काम कर रहे राज्य के प्रवासी श्रमिकों से घर लौटने और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का आग्रह किया। कोलकाता में बुधवार शाम एमएसएमइ पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रवासी श्रमिकों की एक सूची तैयार करने पर काम कर रही है, जो आगामी ‘दुआरे सरकार’ (दरवाजे पर सरकार) शिविरों में किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप काम करने के लिए दूसरे राज्यों में क्यों जा रहे हैं। व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये का ऋण राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा है, उसे क्यों नहीं चुन रहे हैं?’

प्रवासी श्रमिकों के परिवारों से भी उन्होंने कहा- आप उन्हें कहीं और काम करने के लिए क्यों छोड़ रहे हैं? मैं आप सभी (प्रवासी श्रमिकों) से वापस आने के लिए कहूंगी।

कार्यक्रम में ममता ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए अपनी सरकार द्वारा की गई पहलों को भी गिनाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कोलकाता के दक्षिणापान और पूर्व मेदिनीपुर के न्यू दीघा में सरकारी शोरूम का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

About editor

Check Also

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन की तीसरी मंजिल पर आज तड़के आग लगने की घटना

कोलकाता – पश्चिम बंगाल। कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) भवन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *