Breaking News

खिदिरपुर भेनास क्लब की दुर्गापूजा 81वें वर्ष में, ‘श्रीराम की अकाल बोधन’ बनी थीम

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

महालया के बाद देवी पक्ष की शुरुआत के साथ ही महानगर में दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार खिदिरपुर भेनास क्लब अपनी दुर्गापूजा के 81वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। क्लब की ओर से इस वर्ष की पूजा की थीम ‘श्रीराम की अकाल बोधन’ रखी गई है। थीम के माध्यम से भगवान श्रीराम की गाथा और उससे जुड़े पौराणिक प्रसंगों को दर्शाया जाएगा।

इस थीम में देवी दुर्गा और माता सीता से जुड़े कई अनकहे प्रसंगों को भी कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जो दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

पूजा की थीम के क्रिएटर कलाकार शुभजीत शव हैं। दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा और कार्यकुशलता के जरिए अपनी कल्पना को साकार किया है। पंडाल की सजावट में प्रख्यात संगीत निर्देशक एवं गीतकार सलिल चौधरी की कविता ‘एक गुच्छा चाबी’ को भी थीम के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

खिदिरपुर भेनास क्लब के सचिव तपन बनर्जी ने कहा कि श्रीराम की गाथा जन-जन तक पहुंचे, यही इस थीम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सलिल चौधरी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर उनकी स्मृतियों को भी इस वर्ष की थीम में शामिल किया गया है।

आधुनिकता और पौराणिक कथाओं को एक सूत्र में पिरोकर इस वर्ष एक अनूठी कलाकृति तैयार की गई है। क्लब को उम्मीद है कि ‘श्रीराम की अकाल बोधन’ की यह प्रस्तुति दर्शनार्थियों को आकर्षित करने के साथ ही उन्हें पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ने में सफल होगी।

About editor

Check Also

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में हावड़ा में अभिनव भारत की रैली, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ पुतला दहन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *