हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार वर्क्स लिमिटेड का गुरुवार को राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसे पश्चिम बंगाल सरकार एवं राज्य की जनता की महत्वपूर्ण संपत्ति बताया।
अर्जुन सिंह ने कहा कि शालीमार वर्क्स उनके सरकारी विभाग से जुड़ा है और लंबे समय से यहां कामकाज ठप पड़ा है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने उनसे मिलकर संस्थान की स्थिति की जानकारी दी थी, जिसके बाद वे स्वयं स्थिति देखने पहुंचे। मंत्री ने कहा कि यह राज्य की एक बड़ी संपत्ति है और इसे यूं ही पड़े रहने नहीं दिया जा सकता। आने वाले दिनों में सरकार इसका उपयोग करने की दिशा में जल्द कदम उठाएगी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हालिया राजनीतिक नारों और केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल पर अर्जुन सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पहले भी नकारा है और आने वाले दिनों में भी उसे नकार देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग विदेशी धन लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस परिवार को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए उसे ‘देशद्रोही’ करार दिया। और कहा पूरा परिवार देशद्रोही है।
दुर्गापूजा के दौरान परिवहन व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि पूजा के दौरान लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों के लिए 24 घंटे परिवहन सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालु और पूजा घूमने वाले लोग निश्चिंत होकर उत्सव का आनंद ले सकें।
वहीं, शालीमार स्टेशन के विकास के बाद वहां से बस सेवा शुरू करने के सवाल पर अर्जुन सिंह ने कहा कि इसके लिए थोड़ा समय देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धीरे-धीरे सभी योजनाओं को अमल में लाया जाएगा।
वही शालीमार वर्ष में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यहां राज्य में सरकार बदलने के बाद नए एम डी कुछ काम नहीं कर रहे हैं काम बंद है कांटेक्ट को पैसा नहीं मिल रहा है हम लोगों को भी जो सुविधा थी उसको भी कटौती की गई है। वही एक कॉन्टैक्टर ने बताया कि काफी दिनों से हम लोगों का पेमेंट भी अटका हुआ है पेमेंट नहीं होने के कारण काफी परेशानी हो रही है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal