Breaking News

शहर के पूजा पंडालों की तैयारियों का हावड़ा सिटी पुलिस ने लिया जायजा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

दुर्गापूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हावड़ा के पुलिस आयुक्त अखिलेश चतुर्वेदी ने शहर के कई महत्वपूर्ण पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान हावड़ा सिटी पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधित इलाकों के थानों के प्रभारी अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पूजा के दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

About editor

Check Also

71,204 रुपये की कफ सिरप बरामद, मुंबई मेल से संबलपुर ले जाने की थी तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। ●350 बोतल कफ सिरप के साथ ओडिशा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *