Breaking News

इस साल पांच नवंबर से शुरू होगा कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोसत्व, अमिताभ, सलमान व अनिल कपूर लेंगे हिस्सा

 

कोलकाता : कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 29वां संस्करण इस साल पांच नवंबर से शुरू होगा जो 10 नवंबर तक चलेगा।

इस बार कोलकाता फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बालीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा सलमान खान और अनिल कपूर भी हिस्सा लेंगे।

 

राज्य सचिवालय नवान्न के उच्च पदस्थ सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वहीं, दिग्गज अभिनेता शाहरूख खान के भी उद्घाटन समारोह में शामिल होने की बात है, लेकिन अभी तक उनकी सहमति नहीं मिली है।

 

शाहरूख की सहमति मिलने का इंतजार है। सूत्र ने बताया कि अभिनेता सलमान खान पहली बार कोलकाता फिल्म महोत्सव में शामिल होंगे। सलमान और अनिल कपूर ने राज्य सरकार के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आने की सहमति दे दी है।

 

वहीं, अमिताभ पहले ही हामी भर चुके हैं। अमिताभ, जया बच्चन व शाहरूख खान इससे पहले भी कई बार कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आ चुके हें। शाहरूख बंगाल के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। पिछले साल इस फिल्म महोत्सव का अमिताभ ने ही उद्घाटन किया था।

 

पिछले साल 15 दिसंबर से कोलकाता फिल्म महोत्सव का आगाज हुआ था। इस साल नवंबर में ही यह आयोजित होगा। बता दें कि हर साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की देखरेख में बड़े स्तर पर इस फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

 

About editor

Check Also

हावड़ा उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के छात्रों ने सड़क को अवरुद्ध करके लगभग 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया

हावड़ा गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन 432 जीटी रोड ऑफरोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया हावड़ा उर्दू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *