शमीम अहमद:
हावड़ा
कड़ी सुरक्षा के बीच 50 बांग्लादेशी नागरिकों को हावड़ा स्टेशन लाया गया, ताकि उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा सके।
रविवार तड़के तमिलनाडु पुलिस की 40 सदस्यीय टीम 50 बांग्लादेशी नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, को डाउन तिरुचिरापल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन लेकर पहुंची। इसके बाद सुबह उन्हें दो वाहनों में बैठाकर उत्तर 24 परगना जिले के हरिदासपुर सीमा चौकी ले जाया गया, जहां से उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश लोग दलालों को पैसे देकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किए थे। बाद में वे काम की तलाश में तमिलनाडु पहुंचे और अपनी पहचान छिपाकर वहां काम कर रहे थे। पुलिस की नजर में आने के बाद प्रशासन ने उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने का निर्णय लिया।
Baat Hindustan Ki Online News Portal