Breaking News

भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, बच्चों के बीच मिठाई व उपहार वितरित

हावड़ा – पश्चिम बंगाल

भारतीय जनता पार्टी बस्ती उन्नयन सेल के सह-संयोजक ध्रुव अग्रहरि के नेतृत्व में घुसूड़ी आलम चौक पर भारत केसरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्रसेवा और एकात्म भारत के विचारों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ध्रुव अग्रहरि ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। साथ ही श्री अग्रहरि ने सभी से उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच बिगुल, बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण भी किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, बिमल दुबे, आशुतोष पाठक, नीरज सिंह, सुनील शॉ, टिंकू बेरी, अमित शॉ, सुमित यादव, मुखिया, बउवा, विक्की, शुभम रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About editor

Check Also

उत्तरपाड़ा नगरपालिका में नागरिक सेवाओं को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, आम लोगों और भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

–पुष्पा शाव, उत्तरपाड़ा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हुगली के उत्तरपाड़ा नगरपालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *