–शुभ घोष, कोलकाता – पश्चिम बंगाल।
सोमवार, 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर नॉर्थ कोलकाता के वार्ड नंबर 45 में, बीबीडीबाग नागरिक कल्याण समिति के संरक्षक संतोष पाठक की पहल पर बैंकशाल कोर्ट के सामने वाले चौराहे पर पीने के पानी के टैंकर और एम्बुलेंस सर्विस शुरू की गई। इस मौके पर भाजपा नेता श्रमिक भट्टाचार्य, लॉकेट चटर्जी, विधायक तापस रॉय, रितेश तिवारी, रत्ना देबनाथ, विजय ओझा सहित मीनादेवी पुरोहित, कालीपद सिंह, सुनील चोपड़ा, अनिल भाटिया, विनोद तिवारी, कार्तिक सिंह, भोला यादव, विकास सिंह, सुशील यादव, रोहित पाठक, पवन सिंह, रोहित राठौर शामिल थे। सभी की मौजूदगी में रिबन काटा गया। बता दें कि वार्ड 45 के पार्षद संतोष पाठक की लीडरशिप में साल भर कुछ न कुछ समाज सेवा के कार्यक्रम होते रहते हैं।
Baat Hindustan Ki Online News Portal