Breaking News

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मिले प्रसनजीत, बोले- यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात, राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

टॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी ने राज्य सचिवालय नवान्नो में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने की उनकी फिलहाल कोई योजना नहीं है। यदि भविष्य में ऐसा कोई फैसला लेते हैं, तो इसकी जानकारी सबसे पहले मीडिया को देंगे।

प्रसनजीत ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बंगाल के फिल्म उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने महानायक उत्तम कुमार की जयंती को आने वाले समय में भव्य और गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की इच्छा भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बंगाल के सिनेमा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए।

About editor

Check Also

उत्तरपाड़ा नगरपालिका में नागरिक सेवाओं को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, आम लोगों और भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

–पुष्पा शाव, उत्तरपाड़ा – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हुगली के उत्तरपाड़ा नगरपालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *