Breaking News

बाली के फेरी घाट से लॉन्च सेवा शुरू

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

बाली के फेरी घाट से लॉन्च सेवा शुक्रवार से शुरू हो गयी। फेरी घाट से इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक संजय सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि इस घाट से आलम बाजार के लिए कुल 10 लॉन्च रोजाना चलेंगी। भाजपा विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में बाली के जगन्नाथ घाट से भी फेरी सेवा शुरू करने की योजना बनायी गयी है। तीन महीने के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह से बात हुई है। उन्होंने हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

About editor

Check Also

हावड़ा में हिंदू राष्ट्र अधिवेशन, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की उठी मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित शरद सदन प्रेक्षागृह में शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *