Breaking News

असम के लखीमपुर में पुलिस एनकाउंटर: नकली नोटों के दो तस्करों के पैर में लगी गोली

लखीमपुर – असम।

असम के लखीमपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने जाली नोटों (Fake Currency) के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एनकाउंटर के बाद दो तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस की गोलीबारी में दोनों आरोपी घायल हुए हैं, जिनकी पहचान मतीबुर रहमान और मुकसाबुल आलम के रूप में की गई है।

●अंधेरे का फायदा उठा भागने की कोशिश

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखीमपुर पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ एक अभियान चलाकर मतीबुर और मुकसाबुल को हिरासत में लिया था। इसके बाद, जाली नोटों की बरामदगी के लिए पुलिस की एक टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर दौलाहाट के नाहरबारी इलाके में एक गुप्त अभियान पर गई थी। लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान ही मौका पाकर दोनों तस्करों ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया।

●आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

हिरासत से भाग रहे अपराधियों को पुलिसकर्मियों ने बार-बार रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने पुलिस के निर्देशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और भागते रहे।

About editor

Check Also

बीजेएमटीयूसी: सिद्धार्थ वानखेडे को विदर्भ क्षेत्र का प्रभार

नई दिल्ली। भारतीय जनता मज़दूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) की महाराष्ट्र इकाई ने संगठनात्मक विस्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *