Breaking News

आबादा स्टेशन के रेल यार्ड में कंटेनर में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

रविवार रात दक्षिण-पूर्व रेलवे के आबादा स्टेशन से सटे रेल यार्ड में एक कंटेनर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़े एक अन्य कंटेनर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे आबादा स्टेशन के समीप स्थित रेल यार्ड में एक कंटेनर से धुआं और आग निकलते देखी गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। कुछ ही देर में पास में खड़ा दूसरा कंटेनर भी आग की चपेट में आ गया।

सूचना मिलते ही सांकराइल थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, दोनों कंटेनरों का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस कंटेनर में सबसे पहले आग लगी, उसमें चालक और खलासी एक छोटे गैस चूल्हे पर खाना बना रहे थे। आशंका है कि उसी चूल्हे से निकली आग तेजी से फैल गई और यह हादसा हुआ।

फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

About editor

Check Also

महिलाओं ने दिखाई राह, महियाड़ी में महिलाओं की पहल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

–देबाशीष गुच्छैत, हावड़ा – पश्चिम बंगाल। समाजसेवा में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार और घर-गृहस्थी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *