Breaking News

सतर्क आरपीएफ जवानों ने हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री से 6.4 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां बरामद कीं

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

सोमवार, 13 जुलाई को लगभग 01:03 अपराह्न हावड़ा मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों ने एक यात्री के सामान की स्कैनिंग के दौरान उसके हैंडबैग में संदिग्ध चांदी की सिल्लियां पाई। उन्होंने तुरंत अलार्म बजाया और यात्री की पहचान की गई। साथ ही गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन को भी सूचित किया गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में यात्री से कुल 6.4 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां, जिनकी अनुमानित कीमत 13.88 लाख रुपये है, जब्त की गईं।

बाद में सभी आधिकारिक औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात, उस यात्री और जब्त की गई सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

About editor

Check Also

पीएचई विभाग के मुख्यालय का निरीक्षण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से किया संवाद

कोलकाता – पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल सरकार के जन स्वास्थ्य अभियंत्रण (PHE) विभाग के कैबिनेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *