Breaking News

उत्तर हावड़ा के पूर्व पार्षद मोहम्मद रुस्तम हिरासत में, गोलाबाड़ी थाने में लगातार पूछताछ जारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

उत्तर हावड़ा के वार्ड संख्या 16 के पूर्व पार्षद मोहम्मद रुस्तम को हावड़ा सिटी पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को उन्हें गोलाबाड़ी थाने लाया गया, जहां पुलिस अधिकारी उनसे लगातार पूछताछ कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद रुस्तम के खिलाफ कई पुराने मामले लंबित हैं। इन मामलों में पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़काने, अवैध रूप से भीड़ इकट्ठा करने, रंगदारी (वसूली) करने सहित कई अन्य आरोप शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि लंबे समय से लंबित मामलों की जांच के सिलसिले में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी पुराने मामलों के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, इस मामले में मोहम्मद रुस्तम या उनके वकील की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि जांच की प्रगति के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

About editor

Check Also

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

जिरीबाम – मणिपुर। मणिपुर के जिरीबाम जिले के मोंगबुंग गांव के निकट जंगल क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *