Breaking News

हावड़ा-बैंडेल लोकल की महिला बोगी में चढ़कर महिला यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप, एक गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा-बैंडेल लोकल ट्रेन की महिला बोगी में चढ़कर एक महिला यात्री को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिराने के आरोप में बेलूड़ जीआरपी ने गणेश कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 8:10 बजे हुई, जब हावड़ा-बैंडेल लोकल बेलूड़ स्टेशन से रवाना हुई थी। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान ऋषड़ा के प्रभाष नगर निवासी रोशनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें बेलूड़ स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल रोशनी कुमारी ने बताया, “मैं साल्ट लेक सेक्टर-5 से काम करके घर लौट रही थी। हावड़ा स्टेशन से अप-बैंडेल लोकल की महिला बोगी में चढ़ी थी। अचानक एक व्यक्ति ने मुझे धक्का दे दिया, जिससे मैं चलती ट्रेन से रेल लाइन पर गिर गई।”

इस हादसे में उनका एक हाथ टूट गया, जबकि पैर और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर बेलूड़ जीआरपी ने बाली स्टेशन से आरोपी गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां प्रभारी मजिस्ट्रेट ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान घटना के पीछे की वजह का पता चल सकेगा। वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से इस विषय में किसी भी तरह का कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

About editor

Check Also

बैंकिंग सुविधा से उन्नयन की ओर बढ़ता आमार मालदह

संघमित्रा सक्सेना – कोलकाता – पश्चिम बंगाल। ■बैंकिंग सुविधा से जुड़े 1 लाख से भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *