Breaking News

चलती ट्रेन में नवम श्रेणी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और असभ्य भाषा का प्रयोग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

चलती ट्रेन में नवम श्रेणी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और असभ्य भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उलूबेरिया जीआरपी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम को तकरीबन 5:00 बजे के आसपास यह घटना घटी। दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा खड़गपुर मार्ग पर चंगाई स्टेशन के नजदीक मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण हावड़ा के एक हिंदी स्कूल की छात्रा और उसकी सहेलियां अप मिदनापुर लोकल ट्रेन में स्कूल छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए चढ़ी। उस समय ट्रेन में भीड़ थी और एक छात्रा का आरोप है कि ट्रेन में चढ़ने के बाद 35 वर्षीय युवक अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा के चिखने के बाद यात्रियों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसे चलती ट्रेन से भागने में कामयाब होने से रोक लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस घटना के बाद ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। उलूबेरिया जीआरपी थाना में लिखित शिकायत के आधार पर उस युवक को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार उलूबेरिया अदालत में युवक को पेश किया गया।

About editor

Check Also

‘एंड सन्स’ नहीं, ‘एंड डॉटर’ – महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है हावड़ा की अनोखी मिठाई की दुकान

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के नाम के अंत में ‘एंड सन्स’ लिखना वर्षों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *