Breaking News

हावड़ा के कोलाबागान में MSME के विकास पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने और वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से “Enhancing Productivity & Global Competitiveness of MSMEs” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हावड़ा के कोलाबागान स्थित एक रेस्तरां में किया गया।

इस सम्मेलन का आयोजन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज, वेस्ट बंगाल (FOSMI) ने किया, जबकि इसमें भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय का सहयोग रहा। सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और नीति-निर्माताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन में इस बात पर विस्तृत चर्चा हुई कि नई तकनीक, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के माध्यम से MSME क्षेत्र को किस प्रकार और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

सम्मेलन के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं में ताइवान टेक्निकल टेक्सटाइल एसोसिएशन के उप महासचिव डॉ. हॉवर्ड लो, सुल्तान इस्लामिक यूनिवर्सिटी, इंडोनेशिया की प्रोफेसर डॉ. मिसबाह जुला एलिजाबेथ, वियतनाम नेशनल यूनिवर्सिटी के मानव संसाधन प्रबंधन एवं व्यवसाय विभाग के प्राध्यापक डॉ. नांग ट्रान सहित कई विशिष्ट विशेषज्ञ शामिल थे।

वक्ताओं ने MSME क्षेत्र के लिए सरकारी नीतियों, निर्यात की संभावनाओं, सतत उत्पादन (सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग) तथा सर्कुलर इकोनॉमी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राज्य के उद्योग, वाणिज्य एवं उपभोक्ता मामले विभाग की राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में पश्चिम बंगाल में उद्योगों का विकास नहीं हुआ, बल्कि उद्योगों को राज्य से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया। अब राज्य सरकार उद्योगों का खोया हुआ गौरव वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि उलूबेड़िया के शर्टल कॉक सहित कई सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग, जो बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, उनका पुनर्जीवन किया जा रहा है। सरकार सभी पहलुओं की समीक्षा कर रही है। राज्य में नए उद्योग आने शुरू हो गए हैं, बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

मंत्री ने घोषणा की कि एक महीने के भीतर राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति की घोषणा करेगी। इस नीति में उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी, ताकि वे बिना किसी भय के पश्चिम बंगाल में उद्योग स्थापित कर सकें। साथी उन्होंने कहा कि बंगाल में व्यवसाय करने के लिए वेबसाइट को किसी भी तरह का कोई रंगदारी नहीं देना होगा ना ही उन्हें सिंडिकेट का कोई डर होगा यह सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है और यहां पर जो लोग व्यापार करना चाहते हैं खुले मन से कर सकते हैं किसी भी तरह का कोई भय नहीं है सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

About editor

Check Also

स्मार्ट प्रीपेड मीटर ‘जनविरोधी’, ABECA ने किया विरोध का आह्वान

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। ■मोहल्लों में ‘स्मार्ट मीटर प्रतिरोध समिति’ बनाने की अपील ■आज हावड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *