हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
हावड़ा के डोमजुड़ थाना क्षेत्र के प्रशस्त साहा पाड़ा इलाके में एक झाड़ी से अज्ञात युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डोमजुड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय कुछ अज्ञात युवकों को उस इलाके में भागते हुए देखा गया था। इसके बाद जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां खून के धब्बे और खून से सनी कांच की बोतल पड़ी मिली। वहीं से कुछ दूरी पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
स्थानीय लोगों का अनुमान है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक के हाथ और पेट पर चोट के निशान पाए गए हैं। कुछ देर पहले इस युवक को इलाके में घूमते हुए देखा गया था और तकरीबन 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली थी युवक का शौक झाड़ी में पेड़ से लटका हुआ देखा गया है इसके बाद मामले की जांच जारी है।
Baat Hindustan Ki Online News Portal