हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से रविवार को हावड़ा के रामकृष्णापुर गंगा घाट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के अनेक हनुमान भक्त उपस्थित रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान से सुख, समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति की कामना की।
धार्मिक आयोजन का समापन हनुमान जी की भव्य आरती के साथ हुआ। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस सफल आयोजन में अभिनव मिश्रा, गोविंद सिंह, शशिकांत सिंह, अमन चौधरी और दीपक जायसवाल सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपेंद्र राय ने बताया कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Baat Hindustan Ki Online News Portal