Breaking News

शालीमार रेलवे स्टेशन पार्किंग का संचालन निधि रोडवेज को मिला, उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले शालीमार रेलवे स्टेशन की पार्किंग का संचालन अब निधि रोडवेज द्वारा किया जाएगा। सोमवार से इसकी औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निधि रोडवेज के निदेशक राधा रमण सिंह ने पार्किंग संचालन का फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान मनीष पांडेय, अभिषेक सिंह, ललित नारायण मेहता, अजीत प्रकाश पांडेय, नीलू दास, अमरजीत सिंह, हरेंद्र राय, आनंद राय, अभिषेक प्रताप सिंह, पवन पांडेय, आनंद मिश्रा, सुप्रियो चक्रवर्ती, कामनी मंडल, अनिल कुमार, रमेश राव, योगेश मिश्रा, किशोर सिंह, धीरज सिंह, पिंटू मिश्रा, समीर सिंह, मुकुल नाथ तिवारी, सुशील रौनियार तथा विशिष्ट समाजसेवी अवधेश सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

उपस्थित अतिथियों ने नई व्यवस्था के सफल संचालन की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि इससे शालीमार रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने नई जिम्मेदारी के लिए निधि रोडवेज को बधाई दी।

About editor

Check Also

नवान्न में बदला रंग! नीले की जगह भगवा नेमप्लेट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। राज्य के मुख्य प्रशासनिक भवन नवान्न को लेकर एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *