Breaking News

संसद में भगवा चोला पहनने के विरोध में हावड़ा में पप्पू यादव का पुतला दहन, तीन सांसदों के खिलाफ थाने में शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में भगवा चोला पहनने को लेकर हावड़ा में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। रविवार को उत्तर हावड़ा के बांधाघाट इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का पुतला दहन कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि संसद जैसे लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में भगवा वस्त्र धारण कर सनातन धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक प्रदर्शन के लिए उपयोग करना अनुचित है और इससे करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

वहीं, दूसरी ओर उत्तर हावड़ा नागरिक वृंद की ओर से मालीपांचघड़ा थाने में सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने तीनों सांसदों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि जिन्हें कभी किसी मंदिर में दान करते नहीं देखा गया, वे संसद भवन परिसर में इस प्रकार का प्रदर्शन कर नाटक कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भगवा चोला पहनकर सनातन परंपरा और आस्था का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को नाटक ही करना है तो उसके लिए नौटंकी में जा कर नाम लिखवाए , लेकिन लोकतंत्र के मंदिर संसद का इस प्रकार उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उचित कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

About editor

Check Also

बाबा तारकनाथ के जयकारों से गूंजा तारकेश्वर धाम, सावन के पहले सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब

–पुष्पा साउ, हुगली – पश्चिम बंगाल। सावन माह के पहले सोमवार के पावन अवसर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *