Breaking News

मद्रास यूनियन गर्ल्स स्कूल में प्रधान शिक्षक श्रीराम राय को भावभीनी विदाई

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

मद्रास यूनियन गर्ल्स स्कूल के प्रधान शिक्षक श्रीराम राय के सेवानिवृत्ति अवसर पर रविवार को स्कूल परिसर में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

समारोह में कालिका विद्यालय के प्रधान शिक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, गांधी स्मारक स्कूल के प्रधान शिक्षक दिनेश नागर, बंगाल जूट मिल स्कूल के प्रधान शिक्षक संजय कुमार, इश्तियाक अहमद, गणेश साव, अमित तोप्पों, मोहम्मद शहजादा, विद्यालय की वर्तमान टीचर-इन-चार्ज निशा राय, सुनीता राय, निभा दूबे, पूर्णिमा दास सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने श्रीराम राय के शिक्षकीय जीवन, उनके योगदान एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों और मार्गदर्शन का अनुसरण कर समाज और शिक्षा के विकास की धारा को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम का संचालन प्रधान शिक्षक दिनेश नागर ने किया। समारोह के अंत में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्रीराम राय को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। समारोह भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

About editor

Check Also

252 मदरसों को बंद करने के फैसले पर बोले शमिक भट्टाचार्य, कहा- ‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा रोकना सरकार का धर्म’

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की हावड़ा के 87 इलाके में आयोजित रक्तदान शिविर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *