Breaking News

आदित्य सिंह एक कॉलेज छात्र है, लेकिन उसके बैंक खाते में लगभग तीस लाख रुपये हैं

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

आतंकी संदेह में हामिम मंडल को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद अर्पिता सरकार और आदित्य सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। उत्तर हावड़ा के पिलखाना में हामिम रहता था। उत्तर हावड़ा में और भी कुछ लोगों की पहचान कर उन पर निगरानी रखी जा रही है, जिनके विदेशी संपर्क होने की जानकारी मिली है और यह इनपुट पुलिस को दिया गया है।

मंत्री उमेश राय ने कहा कि अगर इन्हें पकड़ा जाए तो बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हो सकते हैं। इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को क्यों निशाना बनाया गया, इस पर उनका कहना है कि वे कई सख्त कदम उठाते हैं, जिससे कुछ लोगों को परेशानी होती है, शायद इसी वजह से उन्हें टारगेट किया गया है। लेकिन इससे वे डरे नहीं हैं।

उन्होंने आगे बताया कि उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी और पाकिस्तान से फोन भी आया था। पहले उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब मुख्यमंत्री का नाम सामने आया तब उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

उमेश राय ने कहा कि आदित्य सिंह एक कॉलेज छात्र है, लेकिन उसके बैंक खाते में लगभग तीस लाख रुपये हैं। ये लोग पैसे के बदले मुख्यमंत्री की सुरक्षा और देश की सुरक्षा को बेच रहे हैं, जो सबसे चिंताजनक बात है। इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

About editor

Check Also

हिलसा संरक्षण में नई दिशा दिखा रही हैं मालदह जिला प्रशासन

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल। मालदह जिला प्रशासन हिलसा संरक्षण संदेश दे रही हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *