Breaking News

द्वितीय हुगली सेतु के अंदुल एप्रोच रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के ऐजेसी बोस बोटैनिकल गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वितीय हुगली सेतु (विद्यासागर सेतु) के अंदुल एप्रोच रोड स्थित तीन नंबर गेट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार नारायणा अस्पताल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल टैक्सी की सहायता से दक्षिण हावड़ा स्टेट जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए द्वितीय हुगली सेतु एप्रोच रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बोटैनिकल गार्डन ऐजेसी बोस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारकर फरार हुए वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

About editor

Check Also

बाली में कई सीपीआईएम पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, 60-70 लोगों के बाइक सवार समूह पर आरोप

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के बाली इलाके में सीपीआईएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *