Breaking News

हावड़ा के 23 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद मौसुमी घोष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टर

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के 23 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद मौसुमी घोष को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हावड़ा सिटी पुलिस के बेंंटरा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कई जगहों पर ये पोस्टर देखे।

पोस्टरों पर लिखा है— “हावड़ा 23 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद मौसुमी घोष को अविलंब गिरफ्तार करना होगा।” पोस्टर में उन्हें कथित तौर पर ‘स्क्वायर फीट’ के हिसाब से वसूली करने वाली पार्षद बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की गई है।

हालांकि, ये पोस्टर किसने लगाए हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टर पर केवल “स्थानिय नागरिक वृंद” यानी आम नागरिकों की ओर से लगाए जाने का उल्लेख किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप सामने आते रहे हैं। इन मामलों में कई नेता, मंत्री, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद तथा पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों की गिरफ्तारी भी हुई है।

इसी बीच बेंटरा थाना क्षेत्र के कदमतला, पावर हाउस सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में पूर्व पार्षद मौसुमी घोष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टर सामने आने से स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, मौसुमी घोष के खिलाफ पोस्टर में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पोस्टर लगाने के पीछे कौन लोग हैं। पुलिस की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

About editor

Check Also

कोना ट्रैफिक गार्ड की पहल, बाइक रैली के जरिए लोगों को किया गया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा के कोना ट्रैफिक गार्ड की ओर से रविवार को पथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *