Breaking News

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर आजाद हिंदी विद्यालय ने निकाली भव्य पदयात्रा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजाद हिंदी विद्यालय की ओर से रविवार को एक रंगारंग पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में विद्यालय के करीब 500 छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत छोड़ो आंदोलन और देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के संपादक विभास चंद्र हाजरा, प्रधान शिक्षक सुरेश शर्मा तथा विशिष्ट समाजसेवी सुदेष्णा हाजरा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

पदयात्रा के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

About editor

Check Also

हावड़ा में खाद्य आंदोलन के शहीदों को किया गया याद, सीपीआईएम ने लिया संघर्ष का संकल्प

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की सीपीआईएम दक्षिण पूर्व हावड़ा एरिया कमेटी के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *