हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले के दौरान कथित तौर पर कीचड़ और जूते फेंके जाने तथा उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए जाने की घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह इस तरह की हरकतों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध और संघर्ष लोकतांत्रिक एवं राजनीतिक तरीके से होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हमारी जो लड़ाई है, वह सियासी होनी चाहिए। बंगाल की जो तहज़ीब है, वह बनी रहनी चाहिए। हर चीज में गुंडागर्दी, गाली-गलौज और निजी हरकतें—ये नहीं होना चाहिए।”
अधीर चौधरी ने बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “बंगाल की सियासत इतना बदबूदार हो चुका है, इसमें नए तरीके से बदबू फैलाने की जरूरत नहीं है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन विरोध प्रदर्शन के दौरान मर्यादा और बंगाल की राजनीतिक संस्कृति का ध्यान रखा जाना चाहिए।
Baat Hindustan Ki Online News Portal