Breaking News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का संगठन मजबूत करने की कवायद, हावड़ा सदर में शुरू हुआ ‘सृजन संगठन अभियान’

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में ‘सृजन संगठन अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिले और ब्लॉक में मजबूत एवं सक्रिय कांग्रेस नेतृत्व तैयार करना है।

इसी क्रम में बुधवार को हावड़ा सदर में कांग्रेस की ओर से ‘सृजन संगठन अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक पी. ए. सलीम ने बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर से नए नेतृत्व को सामने लाने के लिए पार्टी की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत पुराने जनप्रतिनिधियों, युवाओं, सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत कर संभावित नेतृत्व की पहचान और चयन की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही, उनके बीच कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पी. ए. सलीम के मुताबिक यह अभियान अगले 4-5 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन जनसंपर्क अभियान के साथ-साथ संगठनात्मक शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से सामने आने वाले संभावित नेताओं के संबंध में दिल्ली स्थित पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, इस महीने के अंत तक पूरी रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी।

अभियान के तहत गुरुवार को हावड़ा के पांचला में कांग्रेस का शिविर आयोजित किया जाएगा।

About editor

Check Also

उत्तर हावड़ा में जर्जर सड़क से लोग परेशान, गड्ढा मुक्त सड़क की मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। उत्तर हावड़ा के वार्ड नंबर 16 में फायर सर्विस के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *