Breaking News

उत्तर हावड़ा में जर्जर सड़क से लोग परेशान, गड्ढा मुक्त सड़क की मांग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

उत्तर हावड़ा के वार्ड नंबर 16 में फायर सर्विस के पास स्थित मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग काफी जोखिम भरा बना हुआ है।

आम जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी गुप्तेश्वर सिंह ने संबंधित प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और इसे अविलंब गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद अब तक उचित कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है।

About editor

Check Also

चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; लिलुआ थाना इलाके में सनसनी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। लिलुआ थाना संलग्न इलाके में चोर होने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *