Breaking News

‘मेरा शहर, मेरा हक’ अभियान के जरिए सफाई व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने सरकार को घेरा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा में युवा कांग्रेस ने ‘मेरा शहर, मेरा हक’ नाम से अभियान की शुरुआत करते हुए शहर की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुपम सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

अनुपम सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर से नियमित रूप से कचरा उठाया जा रहा है या नहीं, नालियों की उचित तरीके से सफाई हो रही है या नहीं और सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किया गया है या नहीं।

उन्होंने कहा कि ‘मेरा शहर, मेरा हक’ अभियान के तहत आम लोगों की समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। यदि किसी इलाके में साफ-सफाई या अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित कोई समस्या है, तो लोग युवा कांग्रेस से संपर्क कर इसकी जानकारी दे सकते हैं।

इसके लिए युवा कांग्रेस की ओर से 9811867474 नंबर जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे इस नंबर पर मिस्ड कॉल या अपने इलाके की समस्या का फोटो व्हाट्सएप पर देकर अपनी शिकायत या समस्या की जानकारी दें। संगठन की ओर से कहा गया है कि शिकायत मिलने के बाद लोगों को सहायता उपलब्ध कराने और संबंधित समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

अनुपम सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपने इलाके की समस्याओं को सामने लाएं और ‘मेरा शहर, मेरा हक’ अभियान से जुड़कर नागरिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को उठाने में सहयोग करें।

About editor

Check Also

रेलवे बोर्ड और पूर्व रेलवे ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रमुख समीक्षा बैठक की

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक/गति शक्ति, एन. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *