Breaking News

तृणमूल के पूर्व विधायक के करीबी बदमाश गिरफ्तार, वसूली और धमकी के आरोप

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

वसूली के आरोप में गोलाबाड़ी थाना पुलिस ने उत्तर हावड़ा के तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक गौतम चौधरी के करीबी बताए जा रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजीत सिंह उर्फ श्याम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार रात गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ उत्तर हावड़ा इलाके में वसूली, डराने-धमकाने, धमकी देने और मारपीट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार को आरोपी को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोर्ट लॉकअप परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

About editor

Check Also

घुसूड़ी में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। 28 सितम्बर 1907 को भारत के एक महान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *