Breaking News

रात में ब्लॉक अस्पताल का औचक निरीक्षण, सुबह बर्दवान मेडिकल कॉलेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

बर्दवान/पानागढ़ – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पश्चिम बंगाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्वारदत मुखोपाध्याय ने गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक पूर्व बर्दवान जिले के दो सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। रात के अंधेरे में अचानक ब्लॉक अस्पताल पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह वह बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे। मंत्री के लगातार औचक दौरे से स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात स्वास्थ्य मंत्री बर्दवान सदर-2 ब्लॉक के शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बड़शूल ब्लॉक अस्पताल पहुंचे।

उनके अचानक अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी। मंत्री ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गयी। बड़शूल अस्पताल के निरीक्षण के बाद मंत्री रात में ही बर्दवान सर्किट हाउस में रुके। इसके बाद शुक्रवार सुबह वह करीब 10 बजे बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति विभाग का विशेष रूप से निरीक्षण किया। मंत्री ने मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, विभाग की व्यवस्था और अस्पताल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल के अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से भी बातचीत की गयी।

स्वास्थ्य मंत्री के अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचने से अस्पताल परिसर में भी हलचल देखी गयी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल की गयी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निरीक्षण के दौरान मंत्री को किन-किन स्तरों पर खामियां मिलीं और अधिकारियों को क्या निर्देश दिये गये। रात से लेकर सुबह तक स्वास्थ्य मंत्री के इस औचक निरीक्षण को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। लगातार दो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण को सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इस दौरान बर्दवान दक्षिण की विधायक और राज्य मंत्री मौमिता विश्वास मिश्रा आदि जिला नेता गण भी मौजूद थे।

About editor

Check Also

अन्नपूर्णा भंडार से महिलाओं में नाराजगी, बोलीं—लक्ष्मी भंडार ही बेहतर था

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *