Breaking News

वार्ड 39 में संकल्प हावड़ा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, वरिष्ठजनों ने निभाई अहम भूमिका

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

राखी पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड नंबर 39 में संकल्प हावड़ा की ओर से रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोगों ने सक्रिय रूप से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अजीत प्रकाश पांडे, संयोजिका पूजा तिवारी, मलिका दी सहित संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रक्षाबंधन के इस उत्सव के माध्यम से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज में सौहार्द एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आयोजकों एवं संस्था के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

About editor

Check Also

हावड़ा में दो मंजिला मकान में भीषण आग, रबर के गोदाम में अग्निकांड से मचा हड़कंप, एक घायल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के चटर्जीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *