Breaking News

सारथी फाउंडेशन ने 125 जरूरतमंद महिलाओं और परिवारों के बीच किया वस्त्र वितरण

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रम में नए वस्त्र पाकर खिले जरूरतमंदों के चेहरे

दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में सारथी फाउंडेशन की ओर से नवरात्रि के प्रथम दिन वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था में पंजीकृत जरूरतमंद परिवारों के बीच नए वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चला। इस अवसर पर कुल 125 महिलाओं एवं वृद्धाओं को साड़ियां, बच्चियों को सलवार-सूट तथा पुरुषों को शर्ट प्रदान की गई। पूजा के अवसर पर नए वस्त्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली।

संस्था का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे परिवारों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप समय-समय पर सहायता प्रदान करना है। संस्था की ओर से पंजीकृत छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को पूरे वर्ष विभिन्न रूपों में सहयोग दिया जाता है। संस्था के सेवा कार्यों में आर्थिक सहायता के साथ-साथ अपनत्व, संवेदना और मानवीय संवेदनाओं को भी विशेष महत्व दिया जाता है।

संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने कहा कि उनकी कोशिश है कि संस्था से जुड़े किसी भी परिवार को आर्थिक कठिनाइयों के कारण छोटी-छोटी खुशियों से वंचित न रहना पड़े। इसी उद्देश्य से संस्था लगातार प्रयास करती है कि जरूरतमंद परिवारों और उनके बच्चों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

संस्था की सक्रिय सदस्या मधु गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था की एक विशेष पहल यह है कि अधिक उम्र होने अथवा चलने-फिरने में असमर्थ वृद्धाओं को उनके घर जाकर भी वस्त्र प्रदान किए जाते हैं, ताकि उन्हें सहायता प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त, महासचिव संजना गुप्ता, सहसचिव विनय कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता तथा सक्रिय सदस्य दीपक साहा, तुहिना गुप्ता और मधु गुप्ता उपस्थित थे। संस्था के शुभचिंतकों गौतम बाग, कावेरी घोष, आलोक कुंडू और ईश्वर यादव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अलावा संस्था की स्वयंसेविकाएं रामा चक्रवर्ती, असीमा मंडल, सुमोना दास, मीना पटवा और रेखा सिंह ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की फोटोग्राफी मास्टर देवांश गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया। उन्होंने सभी सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्था के अन्य सेवा कार्यों में इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।

About editor

Check Also

शहर के पूजा पंडालों की तैयारियों का हावड़ा सिटी पुलिस ने लिया जायजा

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। दुर्गापूजा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *