Breaking News

फोर व्हीलर में 55 किलो गांजा, 2 गिरफ्तार

–संघमित्रा सक्सेना – कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

नॉर्थ 24 परगना अंतर्गत सोदपुर से 55 किलो गांजा के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक बैरकपुर पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत न्यू बैरकपुर पुलिस स्टेशन द्वारा एक अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत सोदपुर मध्यमग्राम रोड से दो अभियुक्तों को 55 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। फोर व्हीलर के अंदर गांजा छुपा के ले जाया जा रहा था। निरुपम राॅय (30), सुप्रियो हालदार (26) बैरकपुर के रहने वाला है। दोनों अपराधियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

About editor

Check Also

हनुमत कथा के अंतिम दिन पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार, कवरेज को लेकर उठे सवाल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *