Breaking News

डोमजुड़ के सालप में नाली निर्माण को लेकर तनाव, मिट्टी बेचने के आरोप में ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा के डोमजुड़ के सालप नंबर-1 अंचल के तेंतुलतला इलाके में पंचायत के अधीन नाली निर्माण के काम को लेकर तनाव फैल गया। नाली निर्माण के दौरान निकली मिट्टी को बेच देने का आरोप संबंधित ठेकेदार पर लगा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाली की मिट्टी बेचने को लेकर इलाके में पहले से ही कुछ कथित सिंडिकेट के लोग सक्रिय हो गए हैं। इसी आरोप के बीच स्थानीय निवासियों ने मिट्टी से लदी एक गाड़ी को मौके पर ही पकड़ लिया।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने ठेकेदार और कथित सिंडिकेट से जुड़े लोगों को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर डोमजुड़ थाने को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद डोमजुड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जांच की जाए कि नाली से निकली मिट्टी को किस तरह दूसरी जगह ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हालांकि, ठेकेदार के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अभी तक उनका पक्ष सामने नहीं आया है।

About editor

Check Also

हनुमत कथा के अंतिम दिन पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार, कवरेज को लेकर उठे सवाल

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के लिलुआ रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *