हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
हावड़ा थाना अंतर्गत हावड़ा कोर्ट के सीजीएम गेट के बाहर फुटपाथ से गुजर रहे एक युवक को अचानक बिजली का झटका लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को आनन-फानन में हावड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
घायल युवक की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक तौर पर बिजली के झटके की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथी उसे स्थान को फिलहाल बस के द्वारा घेर दिया गया ताकि लोग इधर ना जा सके और विद्युत विभाग के अधिकारियों की इसकी जानकारी दी।
Baat Hindustan Ki Online News Portal