Breaking News

रचनाकार भारत फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस एवं हिंदी दिवस सम्मान समारोह का किया आयोजन

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

रचनाकार भारत फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को 33, शेक्सपियर सरणी, कोलकाता में शिक्षक दिवस सह हिंदी दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।

पहले सत्र का संचालन सविता भुवानिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत आलोक चौधरी द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे। इसी सत्र में संस्था के संस्थापक सुरेश चौधरी द्वारा रचित नाटक का मंचन भी किया गया। नाटक में सुरेंद्र सिंह ने शिव जी, कविता कोठारी ने पार्वती, गणेश तिवारी ने कार्तिकेय तथा नंदू बिहारी ने गणेश की भूमिका निभाई। चांदनी झा ने नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

दूसरे सत्र का संचालन रावेल पुष्प ने किया। इस सत्र में प्रमुख रूप से शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। दोनों सत्रों की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक सुरेश चौधरी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रंजीत भारती एवं संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या भंडारी उपस्थित रहीं।

समारोह में रचनाकारों एवं साहित्यकारों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें कृष्ण कुमार दुबे, भारती मिश्रा, शीला अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, रचना सरन, डॉ. ऊषा पांडेय, सूरज रजक, राधा गुप्ता, पूर्णिमा जायसवाल, नीता अनामिका, अल्पना सिंह, सुधा मिश्रा, प्रिंस कुमार सहित अन्य रचनाकार शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा, साहित्य एवं शिक्षकों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

About editor

Check Also

बागेश्वर बाबा के खिलाफ एफआईआर की मांग, समाजवादी पार्टी ने हावड़ा थाने में दी शिकायत

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *