कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
आगामी दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
1. 03041/03042 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल
03041 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को रात 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं, 03042 रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 17:45 बजे रक्सौल से रवाना होकर अगले दिन 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
2. 03043/03044 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल
03043 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 23:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 03044 रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 17:45 बजे रक्सौल से रवाना होकर अगले दिन 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
3. 03135/03136 सियालदह–पटना पूजा स्पेशल
03135 सियालदह–पटना पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को 00:20 बजे सियालदह से रवाना होकर उसी दिन 15:00 बजे पटना पहुंचेगी। 03136 पटना–सियालदह पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 16:30 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। ट्रेन नैहाटी, बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
4. 03133/03134 सियालदह–सीतामढ़ी पूजा स्पेशल
03133 सियालदह–सीतामढ़ी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 23:40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन 15:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी में 03134 सीतामढ़ी–सियालदह पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 17:00 बजे सीतामढ़ी से रवाना होकर अगले दिन 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। ट्रेन नैहाटी, बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
5. 03131/03132 सियालदह–गोरखपुर पूजा स्पेशल
03131 सियालदह–गोरखपुर पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को 23:40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन 18:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03132 गोरखपुर–सियालदह पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 20:35 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन 15:40 बजे सियालदह पहुंचेगी। ट्रेन नैहाटी, बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
6. 03185/03186 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल
03185 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन 15:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। 03186 मधुबनी–कोलकाता पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 16:55 बजे मधुबनी से रवाना होकर अगले दिन 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ट्रेन नैहाटी, बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
7. 03187/03188 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल
03187 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 23:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन 15:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में 03188 मधुबनी–कोलकाता पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 16:55 बजे मधुबनी से रवाना होकर अगले दिन 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ट्रेन नैहाटी, बांदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
8. 03511/03512 आसनसोल–पटना पूजा स्पेशल
03511 आसनसोल–पटना पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 13:20 बजे आसनसोल से रवाना होकर उसी दिन 20:15 बजे पटना पहुंचेगी। 03512 पटना–आसनसोल पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 21:55 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन 04:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
9. 03527/03528 आसनसोल–गोरखपुर पूजा स्पेशल
03527 आसनसोल–गोरखपुर पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 13:20 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03528 गोरखपुर–आसनसोल पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 06:00 बजे गोरखपुर से रवाना होकर उसी दिन 20:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। ट्रेन चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
10. 03465/03466 मालदा टाउन–दीघा पूजा स्पेशल
03465 मालदा टाउन–दीघा पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को 13:10 बजे मालदा टाउन से रवाना होकर उसी दिन 23:00 बजे दीघा पहुंचेगी। वापसी में 03466 दीघा–मालदा टाउन पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 23:40 बजे दीघा से रवाना होकर अगले दिन 09:20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। ट्रेन न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान और दानकुनी स्टेशनों पर रुकेगी।
इन सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे।
पूर्व रेलवे के अनुसार, उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
Baat Hindustan Ki Online News Portal