Breaking News

सिंगूर के डाकात काली मंदिर में भाजपा विधायक अरूप कुमार दास ने की पूजा-अर्चना

–पुष्पा शाव, सिंगूर – हुगली- पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर डाकात काली मंदिर में भाजपा विधायक की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सिंगूर के भाजपा विधायक अरूप कुमार दास ने डाकात काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। धूप और मोमबत्ती जलाकर आरती करने के साथ उन्होंने फूल, मिठाई और साड़ी अर्पित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की।

विधायक अरूप कुमार दास ने डाकात काली मंदिर के साथ ही संलग्न शिव मंदिर में भी दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच पूजा का प्रसाद भी वितरित किया।

About editor

Check Also

हावड़ा स्टेशन के मेन सबवे एवं फेरी घाट सबवे का होगा आधुनिकीकरण

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ■लगभग ₹24.69 करोड़ की लागत से रेट्रोफिटिंग एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *