Breaking News

हावड़ा में 29वें रोजगार मेले का आयोजन, शांतनु ठाकुर ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

●यह कहना कतई उचित नहीं है कि भाजपा एक उम्मीदवार से डर गई शांतनु ठाकुर

29वें रोजगार मेले का आयोजन शनिवार को हावड़ा के शरत सदन में किया गया । देशभर में एक साथ करीब 45 स्थानों पर आयोजित इस रोजगार मेले के हावड़ा कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ही अन्य अधिकारी नसीम फारसी प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ़ पोर्ट कस्टम विनायक आजाद प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ़ कस्टम प्रीवेंटिव डब आरती सक्सैना कमिश्नर ऑफ़ कस्टम एयरपोर्ट एंड एयर कार्गो कंपलेक्स देव ज्योति चक्रवर्ती कमिश्नर शाहिद अन्य गण्यमन अधिकारी उपस्थित, शांतनु ठाकुर ने रोजगार मेले में चयनित कई अभ्यर्थियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मेले के दौरान कुल 6 सेक्टर में युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है इसमें कोलकाता कस्टम्स सेंट्रल एक्साइज एंड जीएसटी डिफेंस इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट इंडियन रेलवे और बैंक ऑफ़ बड़ोदा सहित कई क्षेत्रों में ये लोग काम करके अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे

इस मौके पर शांतनु ठाकुर ने कहा कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले समय में रोजगार के क्षेत्र में कई नए अवसर सामने आएंगे और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

•नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर शांतनु ठाकुर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई अपराध या मामला है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह कहना कि भाजपा किसी उम्मीदवार से डर गई है, उचित नहीं है। उनके अनुसार, यदि पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया है तो इसके पीछे कोई मामला या गंभीर आरोप हो सकता है और इसकी जांच पुलिस को करनी चाहिए।

•तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

रेजीनगर चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए शांतनु ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर होगी और पार्टी के भविष्य को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।

•2026 विधानसभा चुनाव से जुड़े आश्वासनों पर बोले

2026 विधानसभा चुनाव के दौरान मथुआ संप्रदाय से जुड़े दिए गए आश्वासनों को लेकर शांतनु ठाकुर ने कहा कि इस दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्तरों पर कार्य शुरू हो चुका है और आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में इस दिशा में और बेहतर काम देखने को मिलेगा।

About editor

Check Also

मालदा में बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई तैयारियां, 333 मेडिकल कैंप सक्रिय

मालदा – पश्चिम बंगाल, बात हिंदुस्तान की। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मानिकचक ब्लॉक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *