कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
उद्योगपति गौतम अदाणी बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। गुरुवार सुबह वह सपरिवार कालीघाट मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के बाद जब गौतम अदाणी मंदिर से बाहर निकले, तो उनसे मीडिया प्रतिनिधियों ने सवाल करने की कोशिश की। हालांकि, उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मीडिया से बातचीत किए बिना ही गौतम अदाणी अपनी गाड़ी में सवार हुए और मंदिर परिसर से रवाना हो गए।
Baat Hindustan Ki Online News Portal