–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।
27 सितंबर रविवार बैंक खुला है। बता दे कि 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल होने वाला है। फेस्टिव सीजन में इस हड़ताल से ग्राहक परेशानी में ना पड़े इसलिए 27 सितंबर रविवार सभी बैंक खुले रहेंगे।
●तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का कारण
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा देशभर में तीन दिवसीय बैंक हड़ताल बुलाई गई है। 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने से छुट्टी पड़ रहे जिससे हड़ताल की समय-सीमा 5 दिन हो रही थी। लगातार 5 दिन बैंक सेवा बंद होने से ग्राहकों को समस्या हो सकती है। इससे निपटने के लिए और पब्लिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए बैंक रविवार 27 सितंबर को खुला रहेगा।
Baat Hindustan Ki Online News Portal