Breaking News

बामुनआरी में सोलर पावर पॉइंट का उद्घाटन, मंत्री उमेश राय ने कहा – शुरू हो चुकी है ऊर्जा क्रांति

–पुष्पा शाव, बामुनआरी – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हुगली के बामुनआरी में सोलर पावर पॉइंट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्य के मंत्री उमेश राय सहित फिनामो ग्लोबल सर्विस की ओर से बरुन साव, वारी के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंत्री उमेश राय ने कहा कि देश में ऊर्जा क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सौर ऊर्जा लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने वाली है। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ना और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना है।

मंत्री उमेश राय ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से आम लोगों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे लोग अपने घर में ही बिजली का उत्पादन कर सकते हैं और बिजली के खर्च को कम कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के माध्यम से पात्र परिवारों को हर महीने करीब 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है। घरेलू स्तर पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे आम लोगों के लिए सौर ऊर्जा अपनाना आसान हो सके।

मंत्री ने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा का इस्तेमाल केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग कमर्शियल पर्पस के लिए भी किया जा सकता है। छोटे-बड़े व्यवसाय और संस्थान भी सोलर सिस्टम लगाकर अपनी बिजली की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ खर्च को नियंत्रित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है और भविष्य में स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में इसका योगदान और बढ़ेगा। लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए जागरूक करने की जरूरत है।

मंत्री उमेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार लोगों से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सौर ऊर्जा के विकल्प को अपनाएं और ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे इस बदलाव का हिस्सा बनें।

About editor

Check Also

बीजेएमटीयूसी: सतना जिला बैठक

सतना – मध्यप्रदेश, बात हिन्दुस्तान की। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (बीजेएमटीयूसी) की सतना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *