Breaking News

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को हावड़ा के शरत सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्र पाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया। उनसे जब CEC को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस विषय पर पार्टी के शीर्ष नेता ही प्रतिक्रिया देंगे।

ममता बनर्जी की प्रस्तावित रैली को लेकर पूछे गए सवाल पर अग्निमित्र पाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को लोकतांत्रिक तरीके से रैली और प्रदर्शन करने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को बंगाल की जनता ने लंबे समय तक शासन करने का अवसर दिया, लेकिन उनके अनुसार उस अवसर का उपयोग नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रष्टाचार और अहंकार को लेकर नाराजगी रही है और अब विरोध-प्रदर्शन करने से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता निर्णय लेने में समय लेती है, लेकिन एक बार निर्णय लेने के बाद जब सरकार को बदलता है तो फिर उसे सत्ता में आने नहीं देते।

●साइक्लोन को लेकर स्कूल बंद करने के फैसले का समर्थन

मध्य प्रदेश के सतना में चक्रवात के मद्देनजर नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल बंद किए जाने के सवाल पर अग्निमित्र पाल ने इस फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब चक्रवात को लेकर पहले से पूर्वानुमान जारी हो रहा था, तब बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद करना उचित निर्णय है। उन्होंने कहा कि बड़ों के मामले में जोखिम लिया जा सकता है, लेकिन छोटे बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। यदि बच्चे स्कूल में फंस जाते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

●कुणाल घोष के आरोपों पर भी टिप्पणी से इनकार

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष द्वारा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से विभिन्न एजेंसियों और समाचार चैनलों को कथित तौर पर भुगतान किए जाने संबंधी सूची जारी करने के सवाल पर भी अग्निमित्र पाल ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर उनके दल के वरिष्ठ नेता ही जवाब देंगे।

●सड़क निर्माण का शुभारंभ, डेंगू को लेकर भी लोगों को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान अग्निमित्र पाल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने डेंगू से बचाव को लेकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि हावड़ा में डेंगू के 139 मामले सामने आए हैं, जिनमें 11 मामले हावड़ा मैदान इलाके के हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहां डेंगू के मामलों को भी शून्य तक लाने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। साथी उन्होंने कहा कि आप चाहे मुझे जितना भी ट्रोल कर ले लेकिन जो रास्ता गाड़ी चलने के लिए है उसे पर गाड़ी चलेगी और जो फुटपाथ लोगों के चलने के लिए है उसे पर लोग चलेंगे यह आपको खाली करना पड़ेगा मैं यह नहीं करता की साइकिल को कंधे पर रखिए बाजार जाइए बाजार के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है उसे इलाके में सुनिश्चित तरीके से पार्किंग करें और बाजार करें अगर आप लोग सहयोग नहीं करेंगे तो कुछ भी काम करना संभव नहीं है।

About editor

Check Also

कालीघाट मंदिर में गौतम अदाणी ने सपरिवार की पूजा-अर्चना

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। उद्योगपति गौतम अदाणी बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *